कोरोना महामारी: कोलकाता का कालीघाट मंदिर 100 दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए आज से खुला

कोरोनावायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते लगभग 100 दिनों से बंद कोलकाता का प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अंतत: बुधवार को खोल दिया गया

कोलकाता:  कोरोनावायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते लगभग 100 दिनों से बंद कोलकाता का प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अंतत: बुधवार को खोल दिया गया. मंदिर के कपाट सुबह छह बजे खोल दिए गए, जहां भक्तों ने कड़े दिशा-निर्देशों का पालन करके दर्शन किए. कालीघाट मंदिर के सूत्रों के अनुसार, श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैनिटाइजिंग टनल से गुजरना होगा.मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश वर्जित रहेगा.

मंदिर दो शिफ्ट में खुलेगा। सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और फिर शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक। एक बार में केवल 10 लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. सूत्रों ने कहा कि नए नियम अनुसार सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य है, कोई भी श्रद्धालु मंदिर के देवता को नहीं छू सकता और न ही परिसर के अंदर प्रसाद बांट सकता है. यह भी पढ़े: असम: आम भक्तों के लिए 30 जून से खुलेगा कामाख्या मंदिर, कोरोना संकट के चलते इस साल रद्द किया गया अंबुबाची मेला

कालीघाट एक शक्तिपीठ है। मान्यता के अनुसार मां सती के दाये पैर की कुछ अंगुलिया इसी जगह गिरी थीं। आज यह जगह काली भक्तों के लिए सबसे बड़ा मंदिर है। पश्चिम बंगाल के अलावा देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु मां काली के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Weather Forecast Today 6 February: दिल्ली–मुंबई समेत बड़े शहरों में मौसम स्थिर, आज बारिश की संभावना नहीं; जानें मौसम का हाल

\