मुंबई के पांच मंजिला होटल में लगी आग पर पाया गया काबू, 25 डॉक्टरों की बचाई गई जान
दक्षिण मुंबई के एक पांच मंजिला होटल में भयंकर आग लगने के बाद उसमें रह रहे 25 डॉक्टरों और दो अन्य लोगों को बचाया गया. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात मेट्रो सिनेमा के नजदीक होटल फॉर्च्यून में आग लग गई और बृस्पतिवार तड़के आग पर काबू पाया जा सका.
मुंबई, 28 मई: दक्षिण मुंबई के एक पांच मंजिला होटल में भयंकर आग लगने के बाद उसमें रह रहे 25 डॉक्टरों और दो अन्य लोगों को बचाया गया. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात मेट्रो सिनेमा के नजदीक होटल फॉर्च्यून में आग लग गई और बृस्पतिवार तड़के आग पर काबू पाया जा सका.
दमकल के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "आग होटल की पहली मंजिल से तीसरी मंजिल तक फैली." उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को भेजा गया. घर के अंदर फंसी महिलाओं और बच्चों के रेस्क्यू कर लिया गया है.
वहीं पिछले सप्ताह नाहूर और भांडुप के बीच भीषण आग लगी थी. यह आग प्रिया पार्क के नजदीक लगी थी. इस दौरान आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

