देश

MLA Daughter-In-Law Suicide Case: कांग्रेस विधायक की 6 महीने की प्रेग्नेंट बहू ने की आत्महत्या, मृतका के परिवार वालों के आरोप के बाद मचा हडकंप, देखें Video

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब इटारसी में रहने वाली मृतका की माँ और बहन ने गंभीर आरोप लगाया. सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने दामाद आदित्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की बहन ने कहा कि उसके बहनोई का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा था जिससे उसकी बहन परेशान थी.

MLA Daughter-In-Law Suicide Case: कांग्रेस विधायक की 6 महीने की प्रेग्नेंट बहू ने की आत्महत्या, मृतका के परिवार वालों के आरोप के बाद मचा हडकंप, देखें Video

MLA Daughter-In-Law Suicide: मध्य प्रदेश(MP) के परासिया(Parasia) विधानसभा के कांग्रेस एमएलए सोहनलाल वाल्मीकि(Sohanlal Valmiki) की बहू मोनिका(Monika) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.  मृतका मोनिका का विवाह विधायक के बेटे आदित्य(Aditya) से ढाई साल पहले ही हुआ था. जो 6 माह की गर्ववती थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है. खबर के मुताबिक, सुबह काफी देर तक जब बहू ने कमरा नहीं खोली तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो वहा की दृश्य देख कर दंग रह गया. क्योकि उनकी बहू कमरे मेंफांसी पर लटकी हुई दिखी. यह भी पढ़ें: सास की बेरहमी से की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद बहू गिरफ्तार

परिजन ने तुरंत फंदे से उतारकर प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया. इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मकान को सील कर दिया है, साथ ही फोरेन्सिक टीम जांच में जुट गई है.

विडियो देखें:

अभी तक खुदखुशी के वजह का पता नहीं चला है. अभी तक ये भी खुलासा नहीं हो पाई है कि बहू ने आत्महत्या की है कि हत्या हुई है, पुलिस इसके जांच में जुटी हुई है. इस मामले में नया मोड़ तब आया जब इटारसी में रहने वाली मृतका की माँ और बहन ने गंभीर आरोप लगाया. सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने दामाद आदित्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की बहन ने कहा कि उसके बहनोई का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा था जिससे उसकी बहन परेशान थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).