Delhi : सोशल मीडिया पर फेक वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं ने की दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाक़ात -Video
Credit - PTI

लोगों में सोशल मीडिया के जरिये फेक खबरों और एडिटेड वीडियो को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से मुलाक़ात की. इस दौरान प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव,सुप्रिया श्रीनेत मौजूद थे. यादव ने इस दौरान कहा की ,' अलगाववाद की जो चिंगारी है , वो लगातार भड़क रही है. यादव का कहना है की ,' पिछले कुछ दिनों से फेक वीडियो , एडिटेड वीडियो कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स से वायरल किए जा रहे  है. दो दिन पहले तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में जाकर हमनें शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन वहां दिल्ली पुलिस का व्यवहार ठीक नही था, हमें 2 घंटो तक बिठाकर रखा गया. शिकायत में हमनें ट्विटर के लिंक्स भी शेयर किए थे. इस तरह के पोस्ट्स से आपसी विवाद बढ़ सकता है. उन्होंने कहा की दुःख इस बात का है की देश की मुख्य पार्टी के बड़े लोग इन्हें फॉलो कर रहे है. यह भी पढ़े :Delhi: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया -Video

देखें वीडियो :