गोवा विधानसभा में विपक्ष का नेता कौन होगा, इसका फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगी: दिगंबर कामत
कांग्रेस विधायक दिगंबर कामत ने मंगलवार को कहा कि गोवा विधानसभा में विपक्ष का नेता कौन होगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा
पणजी: कांग्रेस विधायक दिगंबर कामत (Digambar kamat) ने मंगलवार को कहा कि गोवा विधानसभा में विपक्ष का नेता कौन होगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा. पिछले सप्ताह नेता प्रतिपक्ष चन्द्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस के 10 विधायकों ने भाजपा में विलय कर लिया था जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है.राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयी कांग्रेस के पास अब महज पांच विधायक बचे हैं.
गोवा विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ जिसमें नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली दिखी. विधानसभा परिसर के बाहर कामत ने आज संवाददाताओं से कहा कि गोवा कांग्रेस प्रभारी ए. चेल्लाकुमार पांचों विधायकों से मुलाकात के बाद दिल्ली गए हैं.
संबंधित खबरें
Stocks To Buy or Sell Today, March 13, 2026: ओएनजीसी, टाटा मोटर्स और हिंदुस्तान पेट्रोलियम समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर; मध्य पूर्व में तनाव का दिखेगा असर
LPG की किल्लत के डर से देशभर में 'इंडक्शन' की भारी मांग: रसोई गैस के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक कुकिंग की ओर बढ़ रहे लोग
PM Kisan 22nd Instalment: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 22वीं किस्त, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे 18,640 करोड़ रुपये
Weather Forecast Today, March 13: उत्तर भारत में गर्मी का तेवर, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार; जानें अपने शहर का हाल
\