देश

Maharashtra: सुप्रिया सुले के खिलाफ मंत्री अब्दुल सत्तार की विवादित टिप्पणी, NCP कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ (Video)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिनजक का इस्तेमाल करने को लेकर महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के आवास के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया.

Maharashtra: सुप्रिया सुले के खिलाफ मंत्री अब्दुल सत्तार की विवादित टिप्पणी, NCP कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ (Video)
अब्दुल सत्तार के घर तोड़-फोड़ (Photo: Video grab)

मुंबई, सात नवंबर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिनजक का इस्तेमाल करने को लेकर महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के आवास के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया. आलोचनाओं का सामना कर रहे सत्तार ने कहा कि यदि उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो उन्हें खेद है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सुले के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की थी. मनसे की बीजेपी, शिंदे गुट से नजदीकी बढ़ी: क्या यह महाराष्ट्र में नए राजनीतिक गठबंधन में तब्दील होगी?

सत्तार, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत ‘बालासाहेबबांची शिवसेना’ से हैं. मंत्री ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की थी. औरंगाबाद जिला स्थित सिल्लोद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे सत्तार ने सुले का जिक्र करते हुए कथित तौर पर एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था, जब संवाददाताओं ने उनसे खोखे (रुपये के बक्से) तंज के बारे में सवाल किया था.

NCP कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

राकांपा नेता विद्या चव्हाण ने सत्तार के इस्तीफे की मांग की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर वह राज्य में मुक्त रूप से नहीं घूम सकेंगी. राकांपा के एक अन्य नेता एकनाथ खडसे ने भी सत्तार की कथित टिप्पणी की निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री को कृषि मंत्री को कुछ शिष्टाचार सिखाना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2022 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).