मध्यप्रदेश में छाए बादल, कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, न्यूनतम तापमान 22.6 सेल्सियम दर्ज
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं. राज्य में सुबह से छाए बादलों के चलते मौसम सुहावना है, तापमान में गिरावट आई है. राज्य में आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है.
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य में सुबह से छाए बादलों के चलते मौसम सुहावना है, तापमान में गिरावट आई है.
मौसम विभाग के अनुसार, पूवरेत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सटे हुए हिस्से में कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे राज्य में आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है.
यह भी पढ़ें : बिहार में बारिश के बाद लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राज्य में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है. शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, इंदौर का 22.8 डिग्री, ग्वालियर का 23.7 डिग्री और जबलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री, इंदौर का 29.6 डिग्री, ग्वालियर का 30.8 डिग्री और जबलपुर का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

