देश

Dehradun Cloudburst: देहरादून में बादल फटने से सोंग नदी में बाढ़, कैंपटी फॉल का मलबा सड़क पर गिरा; सैकड़ों पर्यटक फंसे (Watch Video)

उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी इलाके में रविवार देर रात मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया. देहरादून के मालदेवता इलाके में बादल फटने से सोंग नदी में अचानक बाढ़ आ गई.

Dehradun Cloudburst: देहरादून में बादल फटने से सोंग नदी में बाढ़, कैंपटी फॉल का मलबा सड़क पर गिरा; सैकड़ों पर्यटक फंसे (Watch Video)
Photo- @KushwahaK45286/X

Dehradun Cloudburst: उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी इलाके में रविवार देर रात मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया. देहरादून के मालदेवता इलाके में बादल फटने से सोंग नदी में अचानक बाढ़ आ गई. नदी के तेज बहाव के कारण आस-पास के इलाकों में खतरे का माहौल बन गया. मसूरी के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट कैंपटी फॉल का पानी भी उफान पर आ गया और वहां से आया मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. इस घटना से सबसे ज्यादा परेशानी टूरिस्ट्स को हुई जो रास्ते में फंस गए.

राहत की बात ये रही कि रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि, इस बीच लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

ये भी पढें: उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी भी पूजा में हुए शामिल

देहरादून में बादल फटने से सोंग नदी में बाढ़

चारधाम यात्रा भी हुई प्रभावित

देहरादून और ऋषिकेश के आसपास भारी बारिश के चलते कुछ इलाकों में सड़कें जाम हो गईं. इसका असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिला. ऋषिकेश से गुजरने वाले यात्रियों को कुछ घंटों तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि सड़कें कीचड़ और मलबे से भर गई थीं.

हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने तेजी से सफाई कराकर रास्तों को फिर से खोल दिया.

फिर बिगड़ सकता है मौसम

देहरादून मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

टूरिस्ट्स को अलर्ट रहने की जरूरत

प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. कैंपटी फॉल और अन्य नदी किनारे वाले टूरिस्ट स्पॉट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो.

मौसम विभाग और प्रशासन दोनों की नजरें अब हालात पर टिकी हैं. राहत और बचाव कार्य लगातार चल रहे हैं और अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नियंत्रण पाया जा चुका है, लेकिन सतर्कता अभी भी जरूरी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).