Manali Cloudburst Video: हिमाचल के मनाली में बादल फटने से आई तबाही, लेह हाईवे टूटने से यातायात ठप

हिमाचल प्रदेश के मनाली में कुदरत का कहर देखने को मिला है. यहां सोलंगनाला में बुधवार रात बादल फटने से अचानक सैलाब आ गया. अंजनी महादेव नाले में भयंकर मलबा आने से आस-पास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिती उत्पन्न हो गई.

Photo- X

Manali Cloudburst Video: हिमाचल प्रदेश के मनाली में कुदरत का कहर देखने को मिला है. यहां सोलंगनाला में बुधवार रात बादल फटने से अचानक सैलाब आ गया. अंजनी महादेव नाले में भयंकर मलबा आने से आस-पास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिती उत्पन्न हो गई. गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. लाहौल स्पीति पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए 'एक्स 'पर बताया कि मनाली के धुंधी से लेकर पलचान तक बादल फटा है और इस कारण लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) बंद हो गया है. इस कारण से सभी वाहनों को रोहतांग दर्रे से मनाली भेजा जा रहा है.

कृपया वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, सावधानी से वाहन चलाएं, रास्ते में संभावित खतरों से सावधान रहें और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें. वहीं, सोशल मीडिया पर मनाली में बादल फटने की घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढें: Rajasthan Weather Update: राजस्थान के बाड़मेर में दिखे काले और डरावने बादल, मौसम विभाग ने 21 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट (Watch Video)

मनाली में बादल फटने से तबाही

पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी

जानकारी के मुताबिक, 24 जुलाई, बुधवार को आधी रात भारी बारिश के बाद सोलंगनाला में बादल फट गया था, इसके कारण अंजनी महादेव नाले में बाढ़ आ गई थी. नाले में अचानक बड़े –बड़े पत्थर आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि यहां कुछ घरों और एक पॉवरप्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है. हालांकि, अब स्थिति कंट्रोल में है. वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड