देश

School Holiday Today: जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने और भूस्खलन से मची तबाही, जिले में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में हुई भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में दो मासूम भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घर, सड़कें और सार्वजनिक संपत्तियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।तबाही की गंभीरता और खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने सोमवार (21 अप्रैल) को रामबन के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है

School Holiday Today: जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने और भूस्खलन से मची तबाही, जिले में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
School Holiday Today

 School Holiday Today:  रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में हुई भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में दो मासूम भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घर, सड़कें और सार्वजनिक संपत्तियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।तबाही की गंभीरता और खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने सोमवार (21 अप्रैल) को रामबन के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है

IMD की चेतावनी

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इसी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, राज्य की स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने रविवार को घाटी के सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की. Ramban Landslide: जम्मू-कश्मीर के रामबन में भूस्खलन के बाद कई इमारतें और वाहन क्षतिग्रस्त; सीएम उमर अब्दुल्ला ने राहत और बचाव कार्य के दिए निर्देश; VIDEO

शिक्षा मंत्री सकीना इटू का छुट्टी को लेकर ऐलान

शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, लगातार खराब मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान के मद्देनजर, यह निर्णय लिया गया है कि घाटी के सभी स्कूलों में 21 अप्रैल को कक्षाएं स्थगित रहेंगी। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है.

राजनीतिक की प्रतिक्रिया

वहीं, उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने रामबन पहुंचकर जमीनी हालात का जायज़ा लिया.
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आपदा में हुई जनहानि और नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार की ओर से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी.

मृतकों की संख्या 5 हुई

अधिकारियों ने बताया कि सेरी बागना गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से दो की पहचान अकीब अहमद और मोहम्मद साकिब के रूप में की गई है। वे दोनों भाई थे. इन तीन लोगों की मौत होने के साथ ही जम्मू क्षेत्र में पिछले दो दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).