देश

चक्रवाती तूफान 'फानी' से आसपास के क्षेत्र में बदला मौसम, बिहार में बादल छाने से बढ़े बारिश के आसार

राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं. इसके साथ ही क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है...

चक्रवाती तूफान 'फानी' से आसपास के क्षेत्र में बदला मौसम, बिहार में बादल छाने से बढ़े बारिश के आसार
छाए बादल (Photo Credit- Pixabay)

पटना:  राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं. इसके साथ ही क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है. इधर, मौसम विभाग ने तूफान फानी से कुछ जिलों के आंशिक रूप से प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की है. शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तथा पूर्णिया में 24 डिग्री सेल्सिसयस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार में छाया बादल, बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि फानी के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. पटना में शुक्रवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).