कर्नाटक: पति ने किया नाबालिग से बलात्कार, सजा से बचाने के लिए पत्नी ने कराई दोनों की शादी
दलित नाबालिग बच्ची के साथ एक पेंटर ने कथित रूप से बलात्कार किया. पति को इस जुर्म से बचाने के लिए महिला ने पति की शादी जबरदस्ती नाबालिग बच्ची से करवा दी. ये मामला मालुर तालुक के कोलार डिस्ट्रिक्ट का है...
दलित नाबालिग बच्ची के साथ एक पेंटर ने कथित रूप से बलात्कार किया. पति को इस जुर्म से बचाने के लिए महिला ने पति की शादी जबरदस्ती नाबालिग बच्ची से करवा दी. ये मामला मालुर तालुक के कोलार डिस्ट्रिक्ट का है. लेकिन महिला की चालाकी काम नहीं आई और पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को चाइल्ड मैरेज एक्ट और आरोपी पति को पॉक्सो और प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया.
32 वर्षीय गंगाराजू की दोस्ती 23 वर्षीय शादीशुदा महिला पल्लवी से हो गई. गंगाराजू से दोस्ती के बाद पल्लवी की नजदीकियां उससे बढ़ गई और उसने अपने पति को छोड़कर प्रेमी गंगाराजू से कुछ महीनों पहले ही शादी कर ली. शादी के बाद दोनों हुनासिकोट में टेकल के पास रहने लगे. महिला की 13 वर्षीय चचेरी बहन उसके घर कुछ दिनों के लिए रहने आई. महिला के पति ने नाबालिग के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. ये खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. लोगों ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मलुर पुलिस को खबर दे दी.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: महिला के साथ छह लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, मुंह खोलने पर जान से मारने की दी धमकी
नाबालिग बच्ची से जब पूछताछ हुई तो उसने डर के मारे अपने साथ हुए बलात्कार से इनकार कर दिया. पति को जेल होने के डर से आरोपी की पत्नी पल्लवी ने बच्ची की शादी अपने पति से जबरदस्ती करा दी. जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर एक बार फिर कम्प्लेंट किया गया इस बार काउंसलर और लीगल अडवाइजर ने बच्ची के साथ बातचीत की और बच्ची ने अपने साथ हुआ पूरा हादसा पुलिस को बता दिया. बच्ची के पिता ने दोनों पति पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

