एजेंसी न्यूज

चिराग पासवान NDA की बैठक में स्वास्थ्य कारणों के चलते नहीं हुए शामिल

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें संसद के बजट सत्र के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एजेंडे पर चर्चा के लिए शनिवार को होने वाली सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक में आमंत्रित किया गया है.

चिराग पासवान NDA की बैठक में स्वास्थ्य कारणों के चलते नहीं हुए शामिल
चिराग पासवान (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जनवरी : लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें संसद के बजट सत्र के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के एजेंडे पर चर्चा के लिए शनिवार को होने वाली सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक में आमंत्रित किया गया है. लोजपा सूत्रों ने बताया कि पासवान को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इसमें शामिल नहीं होगे. उन्होंने बताया कि वह सर्वदलीय बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे. लोजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विरोध में राज्य में राजग से अलग होकर अकेले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था.

इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी का पासवान को गठबंधन की बैठक के लिए आमंत्रित करना महत्व रखता है. लोजपा बिहार चुनाव में केवल एक सीट जीत पाई थी, लेकिन उसने जद(यू) को काफी नुकसान पहुंचाया था. जद(यू) की सीटों की संख्या 71 से गिरकर 43 रह गई थी, जिसके कारण कुमार की पार्टी ने पासवान की आलोचना की थी और इसके कुछ नेताओं ने सवाल किए थे कि क्या पासवान को केंद्र में राजग का अब भी हिस्सा बनाए रखना चाहिए. यह भी पढ़ें :चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- उम्मीद है, आप राजग के मुख्यमंत्री बने रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक पासवान ने कई बार कहा है कि वह केंद्र में भाजपा के सहयोगी हैं. भगवा दल के वरिष्ठ नेताओं ने भी बिहार चुनाव में जद(यू) के खिलाफ उम्मीदवार खड़े करने के लिए पासवान की निंदा की थी. पासवान को बैठक के लिए आमंत्रित किया जाना इस बात का इशारा करता है कि अपने कुछ अहम सहयोगियों को खो चुकी भाजपा लोजपा को अपना सहयोगी समझती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).