देश

अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को बताया भारत का हिस्सा तो भड़क उठा चीन, कह दी ये बात

अरुणाचल प्रदेश को अमेरिका ने भी भारत का हिस्सा माना है. लेकिन बावजूद इसके चीन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है. अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया तो चीन अमेरिका को ही हेकड़ी दिखाने लगा.

अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को बताया भारत का हिस्सा तो भड़क उठा चीन, कह दी ये बात
Arunachal Pradesh | PTI

नई दिल्ली: चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश पर किए जा रहे दावे कहीं थमने का नहीं ले रहे हैं. भारत कई बार चीन को स्पष्ट शब्दों में कहा चुका है कि अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग है. भारत ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के क्षेत्रीय दावों को बार-बार खारिज किया है और कहा है कि यह राज्य देश का अभिन्न अंग है. अरुणाचल प्रदेश को अमेरिका ने भी भारत का हिस्सा माना है. लेकिन बावजूद इसके चीन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है. अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया तो चीन अमेरिका को ही हेकड़ी दिखाने लगा. मेक इन इंडिया की कामयाबी, अब भारत से दुनियाभर में जाएंगे खिलौने, टॉय उद्योग में चीन को भी छोड़ा पीछे.

चीन की सेना ने गुरुवार को अमेरिका की आलोचना की क्योंकि उसने जोर दिया था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है. इसके साथ ही चीनी सेना ने कहा कि बातचीत एवं परामर्श के जरिए सीमा मुद्दे से ठीक से निपटने के लिए भारत और चीन के पास परिपक्व तंत्र, संवाद माध्यम, क्षमता और इच्छा है. बता दें की चीन अरुणाचल प्रदेश के लिए जंगनान नाम का इस्तेमाल करता है.

अमेरिका पर ही आरोप लगाने लगा चीन

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि अपने लाभ के लिए दो देशों के बीच विवाद भड़काने का अमेरिका का इतिहास रहा है. वह अमेरिका के उस हालिया बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि वाशिंगटन अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है.

वू कियान ने कहा कि सीमा मुद्दों पर चीन और भारत के बीच परिपक्व तंत्र और संवाद चैनल हैं. उन्होंने कहा, " दोनों पक्षों के पास बातचीत और परामर्श के जरिए सीमा मुद्दे को ठीक से संभालने की क्षमता और इच्छा है."

अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा: अमेरिका 

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने नौ मार्च को कहा था, ‘‘अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है और हम वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य या असैन्य घुसपैठ या अतिक्रमण के माध्यम से क्षेत्रीय दावे करने के किसी भी एकपक्षीय प्रयास का कड़ा विरोध करते हैं.’’ अमेरिका ने दो टूक कहा कि अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है.

अमेरिका का ये बयान चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग के उस बयान के बाद आया था, जिसमें चीन ने कहा था कि बीजिंग तथाकथित अरुणाचल प्रदेश पर भारत के अवैध रूप से कब्जे का पुरजोर विरोध करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).