शिवसेना के ‘‘चौकीदार’’ वाले जुमले पर सीएम देवेंद्र फड़णवीस का पलटवार, कहा- वक्त आने पर देंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को निशाना बनाकर किये जाने वाले कांग्रेस के ‘‘चौकीदार चोर है’’ वाले जुमले को शिवसेना के इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस (CM Devendra Fadnavis) ने निशाना साधा है

सीएम देवेंद्र फडणवीस (Image: Twitter, @Dev_Fadnavis)

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को निशाना बनाकर किये जाने वाले कांग्रेस के ‘‘चौकीदार चोर है’’ वाले जुमले को शिवसेना के इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस (CM Devendra Fadnavis) ने निशाना साधा है. फड़णवीस ने सोमवार को कहा (Shivsena) कि ‘‘सही वक्त आने पर’’ वह इसका ‘‘माकूल’’ जवाब देंगे.

वहीं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा मोदी के खिलाफ सहयोगी शिवसेना की आलोचना को तवज्जो नहीं देती. अपने जीवन का हर पल ‘‘देश को समर्पित करने’’ के लिये उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रशंसा की. यह भी पढ़े: राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को फिर घेरेगी शिवसेना, अयोध्या के बाद अब महाराष्ट्र में धर्म सभा करेंगे उद्धव ठाकरे

बता दें कि पिछले सप्ताह अहमदनगर नगरनिगम में महापौर पद के चुनाव में राकांपा से भाजपा के हाथ मिलाने को लेकर शिवसेना ने आलोचना की थी. इस पर फड़णवीस ने कहा कि उनकी पार्टी उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली पार्टी को ‘‘बिना शर्त समर्थन’’ देने के लिये तैयार है. कथित रूप से शिवसेना ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill T20 Runs: सीएसके के खिलाफ शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट