शिवसेना के ‘‘चौकीदार’’ वाले जुमले पर सीएम देवेंद्र फड़णवीस का पलटवार, कहा- वक्त आने पर देंगे जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को निशाना बनाकर किये जाने वाले कांग्रेस के ‘‘चौकीदार चोर है’’ वाले जुमले को शिवसेना के इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस (CM Devendra Fadnavis) ने निशाना साधा है
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को निशाना बनाकर किये जाने वाले कांग्रेस के ‘‘चौकीदार चोर है’’ वाले जुमले को शिवसेना के इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस (CM Devendra Fadnavis) ने निशाना साधा है. फड़णवीस ने सोमवार को कहा (Shivsena) कि ‘‘सही वक्त आने पर’’ वह इसका ‘‘माकूल’’ जवाब देंगे.
वहीं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा मोदी के खिलाफ सहयोगी शिवसेना की आलोचना को तवज्जो नहीं देती. अपने जीवन का हर पल ‘‘देश को समर्पित करने’’ के लिये उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रशंसा की. यह भी पढ़े: राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को फिर घेरेगी शिवसेना, अयोध्या के बाद अब महाराष्ट्र में धर्म सभा करेंगे उद्धव ठाकरे
बता दें कि पिछले सप्ताह अहमदनगर नगरनिगम में महापौर पद के चुनाव में राकांपा से भाजपा के हाथ मिलाने को लेकर शिवसेना ने आलोचना की थी. इस पर फड़णवीस ने कहा कि उनकी पार्टी उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली पार्टी को ‘‘बिना शर्त समर्थन’’ देने के लिये तैयार है. कथित रूप से शिवसेना ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2019 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

