दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पार्क में बैठे कपल्स पर छापा मारने को लेकर चर्चा में आए हैं. दरअसल, विधायक रिकेश सेन भरी दोपहरी में खुद छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए. पार्क में बैठे प्रेमी-जोड़ों को वहां से भगाया तो लड़के-लड़कियां ने उनसे ओयो रूम की मांग करने लगे. विधायक ने यहां प्रेमी जोड़ों को समझाया जिसपर एक युवक ने कहा कि आपने ओयो भी बंद करा दिया, अब जाएं तो जाएं कहां. एक युवक ने कहा, हमारे लिए ओयो खुलवा दो. विधायक ने बताया कि गार्डन के आसपास रहने वालों ने ही यह शिकायत की थी कि यहां पर इतनी अश्लील हरकतें की जाती है.
विधायक रिकेश सेन ने इस छापेमारी का वीडियो अपने मीडिया पर शेयर किया है.













QuickLY