देश

Bastar Encounter: बस्तर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Bastar Encounter: बस्तर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
(Photo : X)

Bastar Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक 30 नक्सली मारे गए. इस दौरान भारी मात्रा में स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं. तलाशी अभियान अभी भी जारी है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया. सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. सुरक्षाबल के दल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) के जवान शामिल थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराह्न लगभग एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

ये भी पढें: Bastar Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के शव के साथ एके 47 और एसएलआर समेत कई अन्य हथियार बरामद किये हैं. मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है. इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ के साथ ही इस वर्ष अब तक दंतेवाड़ा और नारायणपुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 171 माओवादियों को मार गिराया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).