छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस के खदान के गड्ढे में गिरने से 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य लोग घायल हो गए.
दुर्ग (छत्तीसगढ़), नौ अप्रैल: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के करीब मुरम (लाल मिट्टी) की एक खदान में बस के गिरने से वाहन में सवार 11 लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य लोग घायल हो गए.
उन्होंने बताया कि कुम्हारी क्षेत्र में स्थित केडिया डिस्टिलरीज की बस कर्मचारियों को लेकर निकली थी और बस में लगभग 30 कर्मचारी सवार थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब बस खपरी गांव के करीब पहुंची और अनियंत्रित होकर 40 फुट गहरे मुरम खदान में गिर गई.
#WATCH | Chhattisgarh: 11 people have been killed and several others are injured after a bus full of workers overturned in a mine in Durg. The process of evacuating the people trapped in the bus is underway. Further details awaited: Police pic.twitter.com/0zfOphjhtI
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 9, 2024
पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

