VIDEOS: देशभर में छठ महापर्व की धूम, दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर दिया ‘संध्या अर्घ्य’, उत्तराखंड के सीएम धामी ने खटीमा में की पूजा

देशभर में छठ महापर्व की धूम मची हुई है. चार दिनों तक चलने वाले इस लोकपर्व के तीसरे दिन यानी षष्ठी तिथि पर श्रद्धालु डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं. दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक, बिहार-यूपी के प्रवासियों सहित लाखों लोग नदियों, घाटों और कृत्रिम तालाबों पर एकत्र होकर सूर्यदेव की उपासना कर रहे हैं.

(Photo Credits ANI0

Chhath Puja Celebrations:  देशभर में छठ महापर्व की धूम मची हुई है. चार दिनों तक चलने वाले इस लोकपर्व के तीसरे दिन यानी षष्ठी तिथि पर श्रद्धालु डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं. दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक, बिहार-यूपी के प्रवासियों सहित लाखों लोग नदियों, घाटों और कृत्रिम तालाबों पर एकत्र होकर सूर्यदेव की उपासना कर रहे हैं.

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने दी अर्घ्य

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे सोनिया विहार घाट पर पहुंचकर संध्या अर्घ्य अर्पित किया. उन्होंने ठेकुआ, फल और गन्ने की पूजा की और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की. यह भी पढ़े: छठ महापर्व 2025: सूर्य पूजा और लोक आस्था का चार दिवसीय व्रत आज से शुरू, जानें रामायण और महाभारत से कैसे जुड़ी है यह परंपरा

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर दिया ‘संध्या अर्घ्य

उत्तराखंड में सीएम धामी ने की पूजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में बने छठ घाट पर सूर्य षष्ठी व्रत की पूजा की. पारंपरिक वस्त्रों में सजकर उन्होंने सूर्य को अर्घ्य दिया और व्रतधारी महिलाओं से आशीर्वाद लिया.

सीएम धामी ने खटीमा में की पूजा

छठ का महत्व

छठ पर्व मुख्य रूप से सूर्य उपासना और प्रकृति पूजा का महापर्व है, जो बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है. इसे छठी मइया या षष्ठी देवी को समर्पित माना जाता है, जो संतान, सुख-समृद्धि और आरोग्य की देवी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी