देश

Chetak Helicopter Crash in Kerala: केरल के कोच्चि में नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक अफसर की मौत, जांच के दिए गए आदेश

भारतीय नौसेना का एक चेतक हेलीकॉप्टर शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान आईएनएस गरुड़ के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इससे उसमें सवार दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

Chetak Helicopter Crash in Kerala: केरल के कोच्चि में नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक अफसर की मौत, जांच के दिए गए आदेश

Chetak Helicopter Crash in Kerala:  भारतीय नौसेना का एक चेतक हेलीकॉप्टर शनिवार को प्रशिक्षण के दौरान आईएनएस गरुड़ के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इससे उसमें सवार दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए. सूत्रों के मुताबिक घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की है.सात लोगों के बैठने की क्षमता वाले हेलीकॉप्टर में घटना के समय दो व्यक्ति सवार थे. ताजा जानकारी के अनुसार हादसे मीक असफर की जान गई है.

जहां दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.यह एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. यह भी पढ़े: Helicopter Crash Video: फ्लोरिडा में बिल्डिंग से टकराने के बाद पुलिस हेलिकॉप्टर ‘पोम्पानो बीच’ पर क्रैश, कई लोग घायल

Update:

दोनों घायलों का यहां नौसेना बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है.  नौसेना अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2023 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).