Chennai Horror: 7 साल की बच्ची से ननिहाल में नाना, मामा और भाई ने किया यौन उत्पीड़न- गिरफ्तार
चेन्नई (Chennai) से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 7 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ननिहाल में बलात्कार किया गया. नाबालिग लड़की का उसके नाना, मामा और भाई ne यौन उत्पीड़न किया गया. वारदात चेन्नई के मडिपक्कम की है.
चेन्नई: चेन्नई (Chennai) से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 7 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ननिहाल में बलात्कार किया गया. नाबालिग लड़की का उसके नाना, मामा और भाई ne यौन उत्पीड़न किया गया. वारदात चेन्नई के मडिपक्कम की है. बच्ची के साथ उसके 62 वर्षीय नाना, 42 वर्षीय मामा और 16 वर्षीय ममेरे भाई ने यौन उत्पीड़न किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, तीन लोगों ने अपने आवास पर सात साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया था. नाना और मामा को जेल भेज दिया गया, जबकि भाई को सुधार गृह भेजा गया. Kerala High Court- पीड़िता की जांघों के बीच यौन उत्पीड़न भी बलात्कार.
रिपोर्ट में कहा गया है कि 62 वर्षीय नाना यह कह कर अपनी नातिन को घर ले आया था क्योंकि उसकी बेटी काम में व्यस्त थी. उसने अपनी बेटी की मदद करने का दावा किया और कहा कि बच्ची उसके ऑनलाइन कक्षाएं लेगी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2 अगस्त को, जब लड़की अपने नाना के बगल में सो रही थी, तभी बुजुर्ग ने उसका यौन उत्पीड़न किया. अपने नाना के व्यवहार से हैरान होकर वह मदद के लिए अपने मामा के पास दौड़ी, उसने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया. डरी हुई बच्ची फिर अपने 16 वर्षीय भाई के पास गई, उसने भी कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया.
घिनौनी घटना तब सामने आई जब बच्ची की मां अपने बच्चों से मिलने आई. अपनी बीमार बेटी को चलने में असमर्थ देखकर, वह लड़की को अस्पताल ले गई जहां बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई. डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था. मां ने मडिपक्कम ऑल वुमन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने बच्ची को इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ एंड हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रेन भेज दिया.
पुलिस ने पीड़ित बच्ची के नाना और मामा को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. जबकि आरोपी नाबालिग ममेरे भाई को हिरासत में लेकर बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

