Chennai Food delivery Boy Suicide: चेन्नई में फ़ूड डिलीवरी बॉय ने आत्महत्या कर मौत को लगाया गले, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

चेन्नई से आत्महत्या का एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं. कोलाथुर में मंगलवार को एक 19 वर्षीय फ़ूड डिलीवरी बॉय अपने घर पर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने सुसाइड नोट में उसने वजह बताई कि उसने यह कदम क्यों उठाया.

Credit -Pixabay

Chennai Food delivery Boy Suicide: तमिलनाडु के चेन्नई से आत्महत्या का एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं. कोलाथुर में मंगलवार को एक 19 वर्षीय फ़ूड डिलीवरी बॉय अपने घर पर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने सुसाइड नोट में उसने वजह बताई कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह किराने का सामान देने गया था और एक महिला ग्राहक ने उसे डांटा था. जिसको लेकर वह काफी निराश था. इसलिए उसने यह कदम उठाया.

कोलाथुर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कोलाथुर निवासी जे पवित्रन के रूप में हुई है. वह बीकॉम का छात्र था. घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से वह पढाई करने के साथ -साथ वह फूड एग्रीगेटर के लिए पार्ट-टाइम डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था. वह पिछले हफ्ते 11 सितंबर को, पवित्रन किराने का सामान देने के लिए कोरटूर में एक घर गया था. लेकिन उसे डिलीवरी में देरी हुई क्योंकि वह घर का पता नहीं मिल रहा था. यह भी पढ़े: Rajasthan Dalit Boy Suicide: राजस्थान में दलित लड़का क्लास रूम में लटका हुआ पाया गया, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा कि किस तरह से वह घर का पता लगाने के बाद जब किराने का सामान लेकर पहुंचा तो महिला ग्राहक ने देरी होने पर उसके साथ बहस करने के साथ ही उसे भला बुरा कहा. महिला ने डिलीवरी देरी होने पर उसे कंपनी से उसके बारे में शिकायत की और उस लड़के को फिर से से डिलीवरी के लिए न भेजने को कहा. जिससे वह कमोनी द्वारा कार्रवाई होने को लेकर डर हुआ था.

महिला ग्राहक की डांट और कंपनी में शिकायत से परेशान पवित्रन ने दो दिन बाद, शुक्रवार को महिला के घर पर पहुंचा और कुछ दूर से ही उसने पत्थर फेंकर उसके खिड़की का शीशा तोड़ दिया. इसके बाद, महिला ने कोरटूर पुलिस में पवित्रन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और एक सीएसआर जारी किया गया.

शिकायत के बाद पवित्रन के माता-पिता को पुलिस ने बुलाया:

महिला ग्राहक की शिकायत के बाद पुलिस ने पवित्रन के साथ ही उसके माता-पिता को पुलिस स्टेशन बुलाया. जहां पर पुलिस ने इस मामल में पवित्रन को चेतावनी देकर छोड़ दिया. जिसके बाद वह घर पहुंचा और मंगलवार को वह अपने घर में आत्म हत्या करके अपनी जान दे दी. कोलाथुर पुलिस के अनुसार मामले में केस दर्ज कर जांच जारी है. जांच में महिला दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड