Lucknow News: यूपी के लखनऊ में 17 वर्षीय लड़के को Reel बनाने का जुनून पड़ा भारी, स्टंट करते समय मौत; VIDEO

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में रील बनाने के चक्कर में एक किशोर की जान चली गई. तेज रफ्तार बुलेट से स्टंट करते समय हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Dead

 Lucknow News: राजधानी के गोमती नगर विस्तार इलाके में रविवार सुबह सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक किशोर के लिए जानलेवा साबित हुआ. जनेश्वर मिश्र पार्क के पास तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट कर रहे 17 वर्षीय नैतिक कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, छात्र 100 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार पर बुलेट चला रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह एक स्कूटी से टकरा गया और डिवाइडर से जा भिड़ा.

 कैमरे में कैद हुई मौत की लाइव वीडियो

नैतिक के साथ मौजूद उसके दोस्त आदित्य श्रीवास्तव ने अपनी बाइक पर लगे 360-डिग्री कैमरे से पूरा वाकया रिकॉर्ड किया था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नैतिक तेज रफ्तार में बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था. पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर इस वीडियो और दोस्त के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है. हादसे में स्कूटी सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.  यह भी पढ़े:  Karnataka Temple New Rules: कर्नाटक के मंदिरों में ‘रील’ बनाने पर लगाम, सरकार ने लागू किए सख्त नियम; अब वीडियोग्राफी के लिए देनी होगी भारी फीस

रील ने ली जान

जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुआ हादसा

हादसा रविवार सुबह करीब 7:30 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-5 के पास हुआ. नैतिक कुमार, जो कि कक्षा 12 का छात्र था, अपने दोस्तों के साथ 'संडे राइड' पर निकला था. चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, नैतिक अपनी बुलेट बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही एक स्कूटी से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नैतिक उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा और उसका सिर सीधे डिवाइडर से टकरा गया.

परिवार में छाया मातम

मृतक नैतिक मूल रूप से बाराबंकी के कोठी सरायमीर का रहने वाला था. उसके पिता राम इकबाल बिजली विभाग में एसडीओ (SDO) के पद पर नोएडा में तैनात हैं. नैतिक अपनी मां और भाई पारस के साथ गोमती नगर विस्तार के विशेष खंड में रहता था. इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

युवाओं में बढ़ता स्टंट का खतरनाक चलन

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार, शहीद पथ और जनेश्वर मिश्र पार्क के आसपास की सड़कें सुबह और देर रात के समय 'स्टंट जोन' बनती जा रही हैं. सोशल मीडिया पर 'लाइक' और 'व्यूज' पाने की होड़ में युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. स्थानीय पुलिस ने अपील की है कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को तेज रफ्तार वाहन और स्टंटबाजी से दूर रखें.

 

Share Now

\