VIDEO: स्पाइसजेट की फ्लाइट में हंगामा, दो यात्रियों ने जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश की; CISF ने किया गिरफ्तार
दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 9282 में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दो यात्रियों ने विमान के टेकऑफ से ठीक पहले कॉकपिट में घुसने की कोशिश की.
Delhi Mumbai SpiceJet Flight News: दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 9282 में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दो यात्रियों ने विमान के टेकऑफ से ठीक पहले कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. फ्लाइट रनवे की ओर टैक्सी कर रही थी, लेकिन इस हरकत से उसे वापस गेट पर लौटना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, इन यात्रियों को समझाने की काफी कोशिश की गई. केबिन क्रू, बाकी यात्री और यहां तक कि पायलट ने भी कई बार उन्हें सीट पर बैठने को कहा, लेकिन दोनों यात्री जिद पर अड़े रहे. आखिरकार पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को वापस लैंडिंग बे पर लाने का फैसला लिया.
स्पाइसजेट की फ्लाइट में हंगामा
Fight between 2 flyers forces taxiing #SpiceJet plane to return to #IGIA terminal; both handed over to CISF
Read here 🔗https://t.co/1tCVAfJvGy#Delhi #DelhiAirport #IGIAirport pic.twitter.com/PbT8hEfKuA
— The Times Of India (@timesofindia) July 14, 2025
दोनों यात्रियों को CISF के हवाले किया गया
इसके बाद इन दोनों को फ्लाइट से उतारकर सीआईएसएफ (CISF) के हवाले कर दिया गया. फ्लाइट को तय समय 12:30 बजे दोपहर रवाना होना था, लेकिन इस झमेले की वजह से करीब 7 घंटे की देरी हुई और आखिरकार ये शाम 7:21 पर उड़ान भर सकी.
इस घटना से बाकी यात्रियों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी. एक तरफ गर्मी और दूसरी ओर घंटों का इंतजार, यात्रियों का सब्र जवाब देने लगा था.
पुणे में भी हुई थी ऐसी ही एक घटना
इसके एक दिन पहले यानी रविवार को पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-914 में देखने को मिली थी. फ्लाइट को दोपहर 12 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन रनवे तक पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी के चलते टेकऑफ टाल दिया गया. फ्लाइट को वापस पार्किंग बे पर लाया गया. यात्रियों का कहना है कि उन्हें प्लेन के अंदर लगभग दो घंटे तक बैठाए रखा गया जिससे काफी घबराहट और असमंजस की स्थिति बन गई.
हालांकि, एयरलाइन ने इस दावे को सिरे से खारिज किया. स्पाइसजेट की तरफ से कहा गया कि यात्रियों को एक घंटे के भीतर ही प्लेन से उतार दिया गया था और फ्लाइट ने रात 9:05 बजे उड़ान भरी.
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इन दोनों घटनाओं से एक बात तो साफ है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मामले में एयरलाइंस को और सतर्क होने की जरूरत है. चाहे वो तकनीकी चूक हो या यात्रियों की गैर-जिम्मेदाराना हरकत, दोनों ही स्थिति में समय पर और ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

