दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ नोएडा में हुई बारिश, देखें तस्वीर
राजधानी दिल्ली समेत उससे सटे राज्यों में रविवार यानि आज एक बार फिर मौसम खराब होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राजधानी में आज अचानक आई तेज आंधी से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi ) समेत उससे सटे राज्यों में रविवार यानि आज एक बार फिर मौसम खराब होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार राजधानी में आज अचानक आई तेज आंधी से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. इसके अलावा दिल्ली से सटे राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी इसका असर देखने को मिला. सुचना के अनुसार राज्य के नोएडा (Noida) शहर में आंधी के बाद बारिश भी शुरू हुई.
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के चिलकाना में तेज आंधी के साथ काले बादलों की वजह से वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा. इसके अलावा यहां तेज आंधी की वजह से बिजली की भी समस्या रही.
दिल्ली: राजधानी में अचानक आई तेज आंधी से मौसम बदला। तस्वीरें वसंत विहार से। pic.twitter.com/6pOqf0dYBc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2020
यही हाल राजधानी दिल्ली की भी रही. राज्य में आंधी के कारण रोड पर वाहनों को दिन में भी लाइट जला कर गुजरना पड़ा. सरसावा में तेज आंधी के साथ आसमान पर छाई काली घटाओं ने दिन में ही रात का अनुभव कराया.
उत्तर प्रदेश: आंधी के बाद नोएडा में बारिश शुरू हुई। तस्वीरें नोएडा सेक्टर-27 से। pic.twitter.com/qvvvW9aFFz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2020
यह भी पढ़ें- Weather Forecast: 24 घंटों में यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
इन राज्यों में एक बार फिर मौसम के खराब होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. वहीं इस बेमौसम बारिश से किसानों को काफी तकलीफ उठानी पढ़ रही है. बताया जा रहा है कि कहीं-कहीं पर अभी भी गेहूं की फसल की कटाई नहीं हुई है. ऐसे में फसलों के बरबाद होने की आशंका बनी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

