Rain In Jodhpur: मौसम का बदला मिजाज; जोधपुर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश -Video
Credit -ANI

राजस्थान में भीषण गर्मी चल रही है. लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में राजस्थान के जोधपुर के आसपास में तेज हवाओं के साथ थोड़ी बहुत बारिश हुई है. जिसके कारण गर्मी से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है तो वही तापमान में भी कमी देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में काफी गर्मी हो रही है. कई जिलों में तापमान 50 डिग्री तक जा पहुंचा था तो वही जैसलमेर के बॉडर्र इलाके में तापमान 55 डिग्री तक दर्ज किया गया था. हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया था. इस बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है. यह भी पढ़े :Cyclone Remal: पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का असर दिखना शुरू, कोलकाता में हुई झमाझम बारिश- VIDEO

देखें वीडियो :