Chandigarh Bans Sale and Use Of Crackers: चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगी पाबंदी

बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) और उस पर लगाम लगाने को लेकर दिल्ली सरकार, सिक्किम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में (Firecrackers) पटाखों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है. इसी कड़ी में अब चंडीगढ़ का नाम शामिल हो गया है. डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की एग्जीक्यूटिव अथॉरिटी ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत यह निर्णय लिया है. इसके साथ यह भी फैसला लिया गया है कि जो भी लाइसेंस इस साल जारी किए गए हैं उन्हें रद्द किया जायेगा. जबकि 18 ऐसे राज्य हैं जिनको एनजीटी की ओर से नोटिस भेजे गए हैं.

पटाखे (Photo Credits: Pixabay)

वहीं, कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) ने शुक्रवार को कहा है कि राज्य सरकार मौजूदा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी करेगी. जबकि महाराष्ट्र की सरकार ने एक एसओपी जारी कर कहा है कि पटाखें न जलाने की अपील की है. सभी राज्यों को शुक्रवार शाम तक अपना जवाब एनजीटी को देना है. Ban Crackers in West Bengal: कलकत्ता उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में पटाखों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध.

ANI का ट्वीट:- 

गौरतलब हो कि इससे पहले एनजीटी ने बुधवार को 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऐसे 122 शहरों की ओर इशारा करते हुए, जिनमें लगातार खराब वायु गुणवत्ता रही है, कहा था कि इस अवधि के दौरान पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की दिशा पर विचार करना पड़ सकता है. इन शहरों में दिल्ली, वाराणसी, भोपाल, कोलकाता, नोएडा, मुजफ्फरपुर, मुंबई, जम्मू, लुधियाना, पटियाला, गाजियाबाद, वाराणसी, कोलकाता, पटना, गया, चंडीगढ़ आदि शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट