CBSE Class 12 Result 2026 Update: सीबीएसई 12वीं के परिणाम जल्द होंगे जारी, cbse.gov.in पर एक क्लिक में ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 घोषित करने वाला है. इस साल बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' सिस्टम अपनाया है, जिससे परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पर देख सकेंगे.

CBSE Class 12 Result 2026 Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित करने की तैयारी कर रहा है. इस साल सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र आधिकारिक पोर्टल पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. बता दें कि सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 के बीच भारत और विदेशों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थीं.

पहली बार 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' सिस्टम का इस्तेमाल

इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक सटीक और तेज बनाने के लिए सीबीएसई ने पहली बार 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम की शुरुआत की है. इस डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑनलाइन की गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रणाली से मानवीय गलतियां कम होंगी और मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी आएगी, जिसके कारण बोर्ड पिछले वर्षों की तुलना में इस बार परिणाम जल्दी जारी कर सकता है.  यह भी पढ़े:  CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म, जल्द जारी होंगे स्कोरकार्ड; ऐसे करें चेक

कहां और कैसे देखें अपना परिणाम?

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखें, क्योंकि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी.

डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर का उपयोग कर सकते हैं:

पिछले साल के आंकड़े और 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई पहले ही 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर चुका है. 10वीं की परीक्षा में कुल 24,71,777 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 23,16,008 छात्र सफल रहे.

वहीं, पिछले वर्ष (2025) में कक्षा 12वीं के परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल पास प्रतिशत 88.39 रहा था. इस साल बेहतर मूल्यांकन प्रणाली के कारण बोर्ड को और भी बेहतर परिणामों और सुव्यवस्थित प्रक्रिया की उम्मीद है. आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा.

Share Now