देश

केरल में 70 वर्षीय पादरी के खिलाफ तीन बच्चियों के साथ उत्पीड़न का लगा आरोप, मामला दर्ज

एर्नाकुलम ले के चेंदामंगलम में पिछले महीने एक पादरी ने अपने कार्यालय में आई तीन नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर उत्पीड़न किया. लड़कियां पादरी से आशीर्वाद लेने आई थीँ. पुलिस ने बताया कि चेंदामंगलम के एक सीरियन कैथोलिक चर्च का 70 वर्षीय पादरी मामला दर्ज होने के बाद से फरार है. पादरी पर पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

केरल में 70 वर्षीय पादरी के खिलाफ तीन बच्चियों के साथ उत्पीड़न का लगा आरोप, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

कोच्चि: एर्नाकुलम (Ernakulam) जिले के चेंदामंगलम में पिछले महीने एक पादरी ने अपने कार्यालय में आई तीन नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर उत्पीड़न किया. लड़कियां पादरी से आशीर्वाद लेने आई थीँ. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि चेंदामंगलम के एक सीरियन कैथोलिक चर्च (Syrian Catholic Church) का 70 वर्षीय पादरी मामला दर्ज होने के बाद से फरार है. वेदाक्केकारा पुलिस थाना के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पादरी पर पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: SC का बिहार सरकार को आदेश, परिवार को सौंपी जाएं 8 पीड़ित लड़कियां

पुलिस के मुताबिक यह घटना एक महीने पहले की है जब नौ वर्षीय बच्चियां चर्च में प्रार्थना के बाद आशीर्वाद लेने पादरी के कार्यालय गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).