देश

CCD संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का अब तक कोई सुराग नहीं, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

रिटेल श्रंखला कैफे कॉफी डे के संस्थापक और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा के सबसे बड़े दामाद वी.जी. सिद्धार्थ सोमवार शाम से गुमशुदा हैं. पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवत उन्होंने मंगलुरू के निकट एक नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली होगी

CCD संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का अब तक कोई सुराग नहीं, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
वीजी सिद्धार्थ ( फोटो क्रेडिट- PTI )

बेंगलुरू: रिटेल श्रंखला कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) के संस्थापक और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा के सबसे बड़े दामाद वी.जी. सिद्धार्थ (VG Siddhartha) सोमवार शाम से गुमशुदा हैं. पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवत: उन्होंने मंगलुरू के निकट एक नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली होगी. पुलिस ने मंगलवार को यह बयान दिया. एस.एम. कृष्णा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं. मंगलुरू के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल (Sandeep Patil) ने संवाददाताओं से कहा, "आशंका है कि सिद्धार्थ मंगलुरू के निकट नेथरावती नदी में कूद गए होंगे, हालांकि व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद उनका शव अभी बरामद नहीं हुआ है."

इससे पहले सिद्धार्थ (60) के कार चालक बसवराज पाटिल ने मंगलुरू में एक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था कि उनके मालिक पुल से लापता हो गए थे, जहां वह कार से उतरे थे और कुछ देर टहलना चाहते थे. दर्ज शिकायत के अनुसार, "सिद्धार्थ नेथरवती नदी के पुल पर कार से उतर गए और यह कहकर कि वह थोड़ी देर सैर करना चाहते हैं, उसे पुल के दूसरे छोर पर इंतजार करने के लिए बोलकर चले गए, लेकिन एक घंटे बाद भी नहीं लौटे." यह भी पढ़े: कर्नाटक: पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और ‘कैफे कॉफी डे’ के मालिक वीजी सिद्धार्थ लापता, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पुलिस को शक है कि सिद्धार्थ बहती नदी में कूद गए होंगे तभी ड्राइवर को वहां नहीं मिले. उन्होंने 18 मार्च को 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 980 रुपये प्रति शेयर की दर से शहर में सॉफ्टरवेयर कंपनी माइंडट्री लिमिटेड में अपने कुल 20 प्रतिशत शेयर मुंबई की कंपनी लार्सन एंड टॉब्रो (एल एंड टी) को 3,300 करोड़ रुपये में बेच दिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).