कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव नेत्रावती नदी से बरामद, सोमवार से थे लापता
पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मख्यमंत्री एसएम कृष्णा (SM Krishna) के दामाद कॉफी चेन 'कैफे कॉफी डे' ( Cafe Coffee Day) के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) का शव मिल गया है. वीजी सिद्धार्थ के लापता होने के बाद से पुलिसकर्मी, तटरक्षक बल, गोताखोर और मछुआरे सहित लगभग 200 लोग की टीम पिछले 36 घंटो से मेंगलुरु के पास नेत्रावती नदी में तलाश कर रही थी
पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मख्यमंत्री एसएम कृष्णा (SM Krishna) के दामाद कॉफी चेन 'कैफे कॉफी डे' ( Cafe Coffee Day) के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) का शव मिल गया है. वीजी सिद्धार्थ के लापता होने के बाद से पुलिसकर्मी, तटरक्षक बल, गोताखोर और मछुआरे सहित लगभग 200 लोग की टीम पिछले 36 घंटो से मेंगलुरु के पास नेत्रावती नदी में तलाश कर रही थी. पुलिस ने को वीजी सिद्धार्थ का शव होयगे बाजार के नजदीक मुलिहितलु के पास से बरामद किया. इससे पहले सिद्धार्थ के ड्राइवर ने मंगलुरू में एक पुलिस स्टेशन में उनके पुल से लापता होने का मामला दर्ज कराया था.
दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त शशिकांत सेंथिल ने बताया कि जो शव नदी से मिला है वो वीजी सिद्धार्थ का लगता है. बता दें कि वीजी सिद्धार्थ के ड्राइवर द्वारा दर्ज मामले के अनुसार, सिद्धार्थ नेथरवती नदी के पुल पर कार से उतर गए और यह कहकर कि वह थोड़ी देर सैर करना चाहते हैं, उसे पुल के दूसरे छोर पर इंतजार करने के लिए बोलकर चले गए, लेकिन एक घंटे बाद भी नहीं लौटे. पुलिस को शक जताया था कि सिद्धार्थ बहती नदी में कूद गए होंगे तभी ड्राइवर को वहां नहीं मिले.
Mangaluru Police Commissioner Sandeep Patil: We found the body early morning today. It needs to be identified, we have already informed the family members. We are shifting the body to Wenlock Hospital. We will continue further investigation. #Karnataka pic.twitter.com/bViP94Mpit
— ANI (@ANI) July 31, 2019
गौरतलब हो कि वीजी सिद्धार्थ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपीए-2 सरकार में विदेश मंत्री (2009-2012) रह चुके एस. एम. कृष्णा के सबसे बड़े दामाद हैं. कृष्णा 1999 से 2004 के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. सिद्धार्थ ने 18 मार्च को 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 980 रुपये प्रति शेयर की दर से शहर में सॉफ्टरवेयर कंपनी माइंडट्री लिमिटेड में अपने कुल 20 प्रतिशत शेयर मुंबई की कंपनी लार्सन एंड टॉब्रो (एल एंड टी) को 3,300 करोड़ रुपये में बेच दिए थे. वह अपनी कंपनी पर चढ़े कर्ज को चुकाना चाह रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

