VIDEO: हाथरस में एक बड़ा हादसा टला! यात्रियों को ले जा रही रोडवेज की बस रेलवे ट्रैक पर फंसी, टावर वैगन को रुकवाकर बचाई लोगों की जान
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई. हाथरस से मथुरा जा रही रोडवेज की बस रेलवे ट्रैक पर फंस गई. जिसके कारण टावर वैगन को रोक दिया गया.
हाथरस, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई. हाथरस से मथुरा जा रही रोडवेज की बस रेलवे ट्रैक पर फंस गई.जिसके कारण टावर वैगन को रोक दिया गया. जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया. बताया जा रहा है की बस में यात्री बैठे हुए थे. जब बस हाथरस के मुरसान क्षेत्र के रेलवे ट्रैक से जा रही थी तो गेट बंद करने के दौरान तार अचानक से टूट गया. जिसके कारण रेलवे फाटक बंद हो गया और बस बीच में फंस गई.
इस दौरान मथुरा की तरफ से रेलवे लाइन की मरम्मत करने के लिए एक टावर वैगन ट्रैक पर आने लगी. लेकिन उसको पहले ही रोक दिया गया. जिसके कारण एक हादसा होने से रुक गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @hathras24 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: कैमरे में कैद हुआ भीषण ट्रेन हादसा! रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर को मारी ट्रक्कर, 2 लोगों की मौत
रेलवे ट्रैक पर फंसी बस
बिग ब्रेकिंग: हाथरस में टला बड़ा हादसा
रेलवे फाटक बंद करते समय टूटा सेफ्टी वायर
यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस ट्रेक के बीचों बीच फंसी
ट्रेन को रुकवाकर बचाई गई यात्रियों की जान
थाना मुरसान क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित कंचना रेलवे फाटक का मामला#Hathras #हाथरस pic.twitter.com/GMZqCwWwpS
— Hathras 24 (@hathras24) March 31, 2025
बस में सवार थे यात्री
बताया जा रहा है की बस में यात्री बैठे हुए थे, जिसके कारण यात्रियों में भी डर फ़ैल गया. ये भी बताया जा रहा है कि बस के फाटक के बीच में फंसने के बाद यात्री भी नीचे उतर गए थे. बताया जा रहा है की मथुरा रोड पर कंचना गांव के पास ये घटना हुई.
टावर वैगन को रेलवे फाटक के पहले रोका
बस के फंसने के बाद टावर वैगन को रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे फाटक के आने से पहले हो रोक लिया. इस घटना की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी गई. इसके बाद फाटक को खोलकर बस को बाहर निकाला गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

