देश

उत्तर प्रदेश: चौथी बार बुंदेलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी खून से चिट्ठी, उठाई अलग राज्य की मांग

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के बुंदेलियों ने मंगलवार को चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से चिट्ठी लिखकर भेजा है. अबकी बार स्वास्थ्य सेवाएं सुढृढ़ करने की मांग की गई है. पृथक बुंदेलखंड़ राज्य की मांग को लेकर अनवरत अनशन कर रहे बुंदेली समाज संगठन के संयोजक तारा पाटकर ने बताया, महोबा जिला के गठन के पच्चीस साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अब तक यहां की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ नहीं की गई है. यहां तक कि जिला स्तरीय सरकारी अस्पताल में न तो पर्याप्त चिकित्सक हैं और न ही दवाएं ही उपलब्ध रहती हैं. जिला अस्पताल दो सौ बेड के न हो पाने की वजह से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज भी अधर में लटक गया है.

उत्तर प्रदेश: चौथी बार बुंदेलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी खून से चिट्ठी, उठाई अलग राज्य की मांग
पीएम मोदी को लिखी खून से चिठ्ठी ( फोटो क्रेडिट - PTI /IANS )

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के बुंदेलियों ने मंगलवार को चौथी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से चिट्ठी लिखकर भेजा है. अबकी बार स्वास्थ्य सेवाएं सुढृढ़ करने की मांग की गई है. पृथक बुंदेलखंड़ राज्य की मांग को लेकर अनवरत अनशन कर रहे बुंदेली समाज संगठन के संयोजक तारा पाटकर ने बताया, महोबा जिला के गठन के पच्चीस साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अब तक यहां की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ नहीं की गई है. यहां तक कि जिला स्तरीय सरकारी अस्पताल में न तो पर्याप्त चिकित्सक हैं और न ही दवाएं ही उपलब्ध रहती हैं. जिला अस्पताल दो सौ बेड के न हो पाने की वजह से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज भी अधर में लटक गया है.

उन्होंने बताया, मंगलवार को दो दर्जन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से चिट्ठी लिखकर कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे सकते, तो हमें मौत दे दीजिए, हम तिल-तिल नहीं मरना चाहते. पाटकर ने बताया कि यह चौथी बार है, जब बुंदेलियों ने प्रधानमंत्री को खून से चिट्ठी लिखी है. इसके पहले तीन बार पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग और अन्य समस्याओं को लेकर भी चिट्ठी लिखी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश: छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचले की महिला कांस्टेबल सरेआम कुटा, 33 सेकेंड में जड़े 22 जूते.

उन्होंने बताया, "स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर खून से चिट्ठी लिखने वालों में देवेन्द्र तिवारी, हरिओम निषाद, लालजी त्रिपाठी, कल्लू चौरसिया, अमरचंद्र, डॉ. अजय सरसैया और मोहम्मद अजीम प्रमुख हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2019 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).