देश

VIDEO: पाकिस्तान के लूनी में आतंकी लॉन्च पैड को BSF ने किया तबाह, जबरदस्त हमले का वीडियो वायरल

BSF ने जम्मू के अखनूर सेक्टर के सामने, पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी गांव में मौजूद आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया. यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई और पूरी तरह कैमरे में रिकॉर्ड हुई. वीडियो में धमाके के साथ आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त होते देखा जा सकता है.

VIDEO: पाकिस्तान के लूनी में आतंकी लॉन्च पैड को BSF ने किया तबाह, जबरदस्त हमले का वीडियो वायरल

सीमा पर आतंक की साजिश को एक बार फिर भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के ठीक सामने पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी गांव में स्थित एक आतंकी लॉन्च पैड को BSF (सीमा सुरक्षा बल) ने पूरी तरह तबाह कर दिया है.

यह कार्रवाई अखनूर सेक्टर के सामने हुई, जहां पाकिस्तान की ओर से लूनी गांव में आतंकी ठिकाना तैयार किया गया था. यह जगह सियालकोट जिले में पड़ती है, जो लंबे समय से आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होती रही है.

किसी भी नापाक साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा. आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है.

कैसे किया गया हमला?

खुफिया इनपुट मिलने के बाद BSF ने सटीक निशाना लगाते हुए इस लॉन्च पैड को पूरी तरह नष्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि इस हमले में आतंकियों के छिपने के सारे ठिकाने जलकर खाक हो गए. यह पूरी कार्रवाई कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे धमाके के साथ आतंकी ठिकाना बर्बाद हो गया. कुछ ही सेकेंड में पूरा स्ट्रक्चर धूल में मिल गया. माना जा रहा है कि इस जगह पर घुसपैठ की तैयारी चल रही थी. BSF की इस कार्रवाई ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि भारत अब

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).