देश

Noida Shocking: जीजा ने साली के साथ किया बलात्कार, फिर कराया गर्भपात, अश्लील वीडियो किया वायरल

नोएडा में रेप के बाद किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी जीजा ने उसका गर्भपात करा दिया. पीड़िता का आरोप है कि जीजा ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Noida Shocking: जीजा ने साली के साथ किया बलात्कार, फिर कराया गर्भपात, अश्लील वीडियो किया वायरल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

नोएडा, 20 फरवरी: नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में साली (Sister-in-law) से रेप (Rape) का मामला सामने आया है. रेप के बाद किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी जीजा (Brother-in-law) ने उसका गर्भपात (Abortion) करा दिया. पीड़िता का आरोप है कि जीजा ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल (Video viral) कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. UP: घर के बंद कमरे में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, मायकेवालों के साथ पहुंची पत्नी, दोनों की जमकर हुई धुनाई

थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने पहंच कर शिकायत दर्ज कराई है. महिला का  आरोप है कि उसके दामाद जितेंद्र ने उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया. उसने काफी समय तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया.  इतना ही नहीं आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया.  वीडियो वायरल की धमकी देकर वह उसका रेप करता रहा. इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया. गर्भपात कराने के बाद आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया. पीड़िता की मां ने थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने  शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी जीजा को जेल भेज दिया है.

इसके पहले बिहार में गैंपरेप मामला आया था सामने

बिहार (Bihar) के सीतामढ़ी (Sitamarhi) जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. घटना सोमवार की है, लेकिन पीड़िता गुरुवार शाम सीतामढ़ी के सोनबरसा थाने पहुंच गई. अपनी शिकायत में, उसने कहा कि वह फसलों की देखभाल के लिए एक खेत में गई थी, जब रोहुआ गांव के रहने वाले सुशील मंडल और चबीला मंडल नाम के दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).