UP: घर के बंद कमरे में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, मायकेवालों के साथ पहुंची पत्नी, दोनों की जमकर हुई धुनाई
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में रहने वाला शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाना भारी पड़ा है. प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते समय पत्नी समेत मायकेवालों ने जमकर धुनाई की है.
लखनऊ: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida)के दनकौर कस्बे में रहने वाला शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका (Girlfriend) के साथ रंगरेलियां मनाना भारी पड़ा है. पत्नी मायके गई थी इसी का फायदा उठा कर युवक ने अपनी प्रेमिका को शुक्रवार को घर बुलाकर उसके साथ रंगरेलियां मना रहा था. इस बीच पत्नी को इसकी सूचना मिलने के बाद वह मायकेवालों को लेकर वहां पहुंची. जिसके बाद सभी ने जमकर धुनाई की.
धुनाई के बाद मायकेवालों ने युवक को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे. जिसके पुलिस क हवाले किये. पुलिस के हवाले करने के साथ ही मायकेवालों में महिला के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी बहन किरण की शादी दनकौर कस्बा निवासी युवक के साथ की थी. शादी से चार दिन बाद ही पति ने दहेज में मिली कार को भी आग से जला दिया था. उनका कहना है कि शादी से पहले उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे, जिसको लेकर वह उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट भी करता था. यह भी पढ़े: भेापाल के जिम में पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर की धुनाई
पुलिस में दी शिकायत में मायके वालों का कहना है कि दहेज की खातिर आरोपी उनकी बेटी को जलती सिगरेट से जलाता है. इसके चलते महिला के हाथ और शरीर के पर जले के निशान भी हैं. पीड़ित किरण ने बताया कि करीब तीन दिन पहले वह मायके चली गई थी. मौका देख आरोपी प्रेमिका को घर ले आया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

