Sitapur Video: दुल्हे ने नहीं की थी शेविंग, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बारात वापस लौटी, सीतापुर जिले का अनोखा मामला आया सामने
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. जहांपर एक दुल्हन ने दुल्हे को दाढ़ी रखने पर शादी करने से ही इनकार कर दिया. दुल्हन का कहना था कि वह क्लीन शेव वाले दुल्हे से ही शादी करेगी.
सीतापुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. जहांपर एक दुल्हन ने दुल्हे को दाढ़ी रखने पर शादी करने से ही इनकार कर दिया. दुल्हन का कहना था कि वह क्लीन शेव वाले दुल्हे से ही शादी करेगी.यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं और बारात धूमधाम से दुल्हन अनीता के घर पहुंची थी. लेकिन जैसे ही अनीता ने मंडप में दूल्हे विमल को दाढ़ी में देखा, उसने फौरन फेरे लेने से मना कर दिया.अनीता ने साफ शब्दों में कहा कि वह केवल क्लीन शेव दूल्हे से ही शादी करेगी.दूल्हा पक्ष ने काफी समझाने की कोशिश की और यहां तक कहा कि विमल अगली सुबह क्लीन शेव होकर फिर से शादी के लिए तैयार रहेगा. लेकिन अनीता अपने फैसले पर अड़ी रही.हालात बिगड़ते देख पुलिस को बुलाना पड़ा.
पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और सहमति बनी कि बारात लौट जाएगी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Viral Video: आखरी मौके पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, मंडप से प्रेमी के साथ निकली, देखते रह गए दूल्हा और बाराती, कर्नाटक का वीडियो आया सामने
दाढ़ी वाले दुल्हे से शादी करने से दुल्हन ने किया इनकार
सीतापुर: दुल्हन को चाहिए था क्लीन शेव दूल्हा, दाढ़ी देखकर फेरे से किया इनकार, बारात लौटी बैरंग
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक अनोखा विवाह विवाद चर्चा का विषय बन गया। यहां दुल्हन अनीता ने इसलिए फेरे लेने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा विमल ने दाढ़ी रखी थी, जबकि वह क्लीन शेव… pic.twitter.com/4yYmi9rf6L
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 11, 2025
क्लीन शेव दूल्हे के साथ हुई दोबारा एंट्री
अगले दिन विमल बिना दाढ़ी के, पूरी तरह क्लीन शेव होकर फिर से बारात लेकर पहुंचा. इस बार अनीता ने कोई आपत्ति नहीं जताई और फेरे लेकर विवाह सम्पन्न किया गया. इसके बाद दुल्हन की विदाई भी खुशी-खुशी हो सकी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

