BRICS Summit 2026: पत्रकारों और प्रतिनिधियों को मिलेगा खास 'इंडिया गुडी बैग', बिहार का सत्तू-मखाना से लेकर ओडिशा की कॉफी तक शामिल
विस्तारित BRICS समूह में अब 11 पूर्ण सदस्य देश शामिल हैं. इनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. इसके अलावा 10 साझेदार देश भी BRICS से जुड़े हुए हैं, जिनमें बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं.
BRICS Summit 2026: 18वें BRICS Summit में शामिल होने वाले भारतीय और विदेशी पत्रकारों तथा प्रतिनिधियों के लिए भारत सरकार ने एक खास 'गुडी बैग' तैयार किया है. 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन के दौरान दिए जाने वाले इस हैम्पर में देश के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक और स्थानीय उत्पाद शामिल किए गए हैं. कुल नौ वस्तुओं वाले इस विशेष बैग का उद्देश्य दुनिया के सामने भारत की सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करना है. PM Modi Gifts Thirukkural To Putin: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की तिरुक्कुरल की रूसी अनुवादित प्रति, जानें क्यों है यह ग्रंथ खास
बिहार का सत्तू बना आकर्षण का केंद्र
इस गुडी बैग की सबसे खास चीजों में बिहार का सत्तू शामिल है. भुने हुए चने से तैयार होने वाला सत्तू प्रोटीन से भरपूर माना जाता है. इसे बिहार की सबसे खास और कम चर्चित पारंपरिक खाद्य वस्तुओं में से एक बताया गया है. माना जा रहा है कि विदेशी मेहमानों के बीच यह भारतीय सुपरफूड के रूप में नई पहचान बना सकता है.
ओडिशा की कॉफी और बिहार का मखाना भी शामिल
गुडी बैग में ओडिशा की आदिवासी पहाड़ियों में उगाई गई 100 प्रतिशत अरेबिका स्पेशलिटी कॉफी भी रखी गई है. इसकी खुशबू और गुणवत्ता को काफी खास बताया गया है. इसके अलावा बिहार का प्रसिद्ध मखाना भी इस हैम्पर का हिस्सा है, जो भारत के सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में से एक माना जाता है. विदेशी पत्रकारों और प्रतिनिधियों को इस हैम्पर के जरिए भारत के पारंपरिक स्वाद से परिचित कराने की भी कोशिश की गई है.
पत्रकारों के लिए भारत के ब्रिक्स (BRICS) हैम्पर के अंदर क्या है?:
गुजरात का स्टोल, मग और इन-बिल्ट चार्जिंग पोर्ट वाला बैग
खाद्य पदार्थों के अलावा गुडी बैग में गुजरात का पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटेड स्टोल भी शामिल किया गया है, जिसे बेहद आकर्षक और शाही लुक वाला बताया गया है. इसके साथ एक कॉफी मग और टोट बैग भी दिया जाएगा. खास बात यह है कि इस टोट बैग में इन-बिल्ट चार्जिंग पोर्ट भी लगाया गया है, जिससे पत्रकार और प्रतिनिधि चलते-फिरते अपने मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर सकेंगे.
BRICS Summit को कवर करने आएंगे 1,200 से ज्यादा पत्रकार
18वें BRICS Summit की कवरेज के लिए करीब 1,200 से 1,300 पत्रकार नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. इनमें BRICS सदस्य देशों के अलावा साझेदार देशों के मीडिया प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. सरकार ने भारत मंडपम में एक विशेष इंटरनेशनल मीडिया सेंटर भी तैयार किया है, जहां से पत्रकारों को रिपोर्टिंग, जानकारी और सम्मेलन से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
BRICS में कितने देश हैं शामिल?
विस्तारित BRICS समूह में अब 11 पूर्ण सदस्य देश शामिल हैं. इनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. इसके अलावा 10 साझेदार देश भी BRICS से जुड़े हुए हैं, जिनमें बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं.