देश

Braj Mandal Yatra: ब्रज मंडल यात्रा से पहले हरियाणा सरकार का फैसला, नूह जिले में मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवा 24 घंटे के लिए सस्पेंड

रियाणा सरकार ने नूह जिले में निकलने वाली ब्रज मंडल यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से नूह जिले में कल 22 जुलाई शाम 18:00 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवा पर रोक लगा दी है.

Braj Mandal Yatra: ब्रज मंडल यात्रा से पहले हरियाणा सरकार का फैसला, नूह जिले में मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवा 24 घंटे के लिए सस्पेंड

Braj Mandal Yatra: हरियाणा सरकार ने  सोमवार को नूह जिले में  निकलने वाली ब्रज मंडल यात्रा से पहले एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से  नूह जिले  में कल 22 जुलाई शाम 18:00 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवा  पर रोक लगा दी है. इसी दौरान पूरे जिले में मोबाइल इंटरनेट और SMS पर प्रतिबंध रहेगा. यह भी पढ़े: Nuh Violence: नूंह में 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक, कर्फ्यू पर सरकार ने लिया ये फैसला

हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया कि जिला नूह में तनाव, परेशानी, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द को भंग करने की आशंका है.  ऐसे में नूह जिले में मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवा पर 24 घंटे के लिए रक लगाईं जा रही है.

नूह जिले में मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवा पर लगा प्रतिबंध:

हरियाणा सरकार की तरफ से कहा गया कि भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों के प्रसार के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग के कारण जिला नूह में सार्वजनिक उपयोगिताओं में व्यवधान, सार्वजनिक संपत्तियों और सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक कानून और व्यवस्था को भंग करने की स्पष्ट संभावना है. इसलिए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).