एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या की

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रवीण कुमार ने बताया कि जानकारी के मुताबिक थाना रोजा अंतर्गत रहने वाली शालिनी (22) अपने मामा के यहां निगोही में रहती थी तथा वहीं के रहने वाले पवन कुमार (24) से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. आज दोनों निगोही कस्बे से शाहजहांपुर आए थे.

Uttar Pradesh:  शाहजहांपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

शाहजहांपुर 20 मार्च: पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रवीण कुमार ने बताया कि जानकारी के मुताबिक थाना रोजा अंतर्गत रहने वाली शालिनी (22) अपने मामा के यहां निगोही में रहती थी तथा वहीं के रहने वाले पवन कुमार (24) से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. आज दोनों निगोही कस्बे से शाहजहांपुर (Shahjahanpur) आए थे. उन्होंने बताया कि शाहबाज नगर चौकी के अंतर्गत निजामपुर गोटिया (Nizampur Gotia) के पास रेलवे लाइन पर दोनों ने बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी के आगे कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली.

कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में युवती का कटा हुआ पैर फंस गया था जिसके चलते ट्रेन को रोजा रेलवे स्टेशन पर रोका गया और युवती का पैर इंजन से निकालने के बाद ट्रेन रवाना की गई. प्रवीण कुमार ने परिजनों के हवाले से बताया कि शालिनी स्नातक की छात्रा थी और उसकी शादी तय हो गई थी. यह भी पढ़ें : Gujarat: अहमदाबाद के वटवा में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 36 गाड़ियां मौके पर मौजूद

उन्होंने बताया कि पांच मई को शालिनी की बारात आनी थी. परिजनों के अनुसार इसी से नाराज होकर प्रेमी-प्रेमिका ने शुक्रवार शाम को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 01:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).