Delhi: लिव इन पार्टनर ने हत्या के बाद प्रेमिका के किए 35 टुकड़े, 18 दिनों तक रोज रात 2 बजे जंगल में फेंकता रहा बॉडी पार्ट्स
राजधानी दिल्ली से हत्या का एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसकी बॉडी के 35 टुकड़े कर दिए. पुलिस के मुताबिक वारदात 6 महीने पुरानी है. महरौली पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक का नाम श्रद्धा है और वे मुंबई के मलाड इलाके की रहने वाली थी.
- Read in
- English
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से हत्या का एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसकी बॉडी के 35 टुकड़े कर दिए. पुलिस के मुताबिक वारदात 6 महीने पुरानी है. महरौली पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक का नाम श्रद्धा है और वे मुंबई के मलाड इलाके की रहने वाली थी. आरोपी उसका लिव इन पार्टनर आफताब है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े किए थे. उसने इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा और 18 दिन तक तड़के उठकर वह उनको ठिकाने लगाते रहा. दिल्ली की महिला से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक, आफताब अमीन पूनावाला ने 18 मई को झगड़े के बाद अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया था. फिर उसने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और उन्हें रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा. अगले 18 दिनों में, वह दिल्ली के आसपास विभिन्न स्थानों पर टुकड़ों को निपटाने के लिए 2 बजे अपने घर से निकल गया.
मृतक युवती मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी आफताब से हुई थी. उन्होंने डेटिंग शुरू की और बाद में साथ रहने लगे. परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए वे भाग गए और दिल्ली के महरौली इलाके के एक फ्लैट में एक साथ रहने लगे.
घटना का पता तब चला जब पीड़िता के पिता अपनी बेटी को देखने के लिए दिल्ली आए क्योंकि उसने उनकी कॉल का जवाब देना बंद कर दिया. जब वह फ्लैट पर पहुंचे तो उसमें ताला लगा हुआ था. उन्होंने महरौली पुलिस से संपर्क किया और अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर शनिवार को पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी आफताब ने पूछताछ में बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने शव के टुकड़े किए और जंगलों में फेंक दिया. आफताब ने बताया कि हत्या की वजह शादी के लिए दबाव बनाना था. श्रद्धा इस कारण रोज झगड़ा करती थी, इसलिए तंग आकर हत्या कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2022 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

