Nisith Pramanik Convoy Attacked: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, काले झंडे भी दिखाए गए (Watch Video)

Nisith Pramanik Convoy Attacked: पश्चिम बंगाल में कूचबिहार में केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक (Nisith Pramanik) के काफिले पर हमला हुआ है. साथ ही हमलवारों ने राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को काले झंडे भी दिखाए. जानकरी के अनुसार‘ केंद्रीय गृह एवं युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर उस समय हमला किया जब वह कूचबिहार के दिनहाटा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे.’ मंत्री ‘निशीथ प्रमाणिक ने बताया कि कूचबिहार जिले के दिनहाटा में टीएमसी के समर्थकों ने उनकी कार पर हमला किया. जिससे कार का आगे का शीशा भी टूट गया.

Video: