BJP Photo | Credit- ANI
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मदीवारों की छठी लिस्ट आज (26 मार्च) जारी कर दी है. पार्टी ने दो राज्यों की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें दो सीट राजस्थान और एक मणिपुर के लिए है. नई लिस्ट में बीजेपी ने करौली-धौलपुर से इंदु देवी जाटव को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि दौसा से कन्हैया लाल मीणा चुनावी मैदान में उतरेंगे. वहीं, इनर मणिपुर से पार्टी ने थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को मौका दिया है.
BJP releases the 6th list of candidates for the upcoming Lok Sabha elections 2024. pic.twitter.com/u7K2Dq2c1u
— ANI (@ANI) March 26, 2024












QuickLY