Citizenship Amendment Act: सीएम केजरीवाल के खिलाफ EC पहुंची बीजेपी, CAA पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप- VIDEO

Union Health Minister Mansukh Mandaviya | Credit- ANI

Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार बयान दे रहे हैं. उनका दावा है कि सीएए के जरिए बीजेपी अपना वोट बैंक तैयार कर रही है. वहीं, केजरीवाल के बयान पर अंकुश लगाने के लिए बीजेपी अब चुनाव अयोग के पास पहुंची है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अध्यक्षता में बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है.

ये भी पढ़ें: CAA Row: ‘इन पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत, इन्हें जेल में होना चाहिए…’ हिंदू शरणार्थियों पर भड़के केजरीवाल

वीडियो देखें: 

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने बताया कि एमएस सिरसा के नेतृत्व में वह सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव आयोग से मिलने गए थे. उन्होंने EC से सीएम केजरीवाल द्वारा सीएए के खिलाफ भ्रम फैलाए जाने की शिकायत की है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले सिखों, बौद्धों और पारसियों के बारे में बात की है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड