अलविदा अरुण जेटली: बीजेपी ने उनके सफरनामे पर बनाया वीडियो, श्रद्धांजलि देकर कुछ इस तरह किया याद

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय पर रखा गया है. जहां पर सभी दल के नेता अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच बीजेपी की तरफ से अरुण जेटली के सरनामे को लेकर एक वीडियो बनाया गया है. जिस वीडियो में उनके संघ से जुड़ने से लेकर वित्त मंत्री बनने तक के सफरनामे को दिखा गया है.

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Photo Credits Latestly )

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Former Finance Minister Arun Jaitley) के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय पर रखा गया है. जहां पर सभी दल के नेता अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के निगमबोध घाट (Nigambodh Ghat) ले जाया जाएगा. इस बीच बीजेपी की तरफ से अरुण जेटली के सफरनामे को लेकर एक वीडियो बनाया गया है. जिस वीडियो में उनके संघ से जुड़ने से लेकर वित्त मंत्री बनने तक के सफरनामे को दिखा गया है.

बीजेपी की तरफ से उनके सफरनामे पर वीडियो बनाने के बाद ट्विट कर लिखा गया है. प्रखर वक्ता, विख्यात विचारक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी को भाजपा परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि. ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. 4 मिनट 36 सेकेंड के इस वीडियो में जेटली की जिंदगी के हर पहलू को छूने की कोशिश की गई है. लोकसभा में उनके भाषण से लेकर किसी भी मुद्दे पर उनके नजरिए को दिखाया गया है. यह भी पढ़े: अरुण जेटली निधन: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा- देश ने उत्कृष्ट सांसद को खो दिया

बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद निधन हो गया. सीने में संक्रमण और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें 9 अगस्त को भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया. उनका इलाज अस्पताल में चल ही रहा था लेकिन उनके स्वास्थ में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं होने पर उनका निधन हो गया. जेटली के निधन के बाद शनिवार शाम को उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया था. जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित विभिन्न नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

Share Now

संबंधित खबरें

‘Ghar Ghuskar Goli Maarunga’: राहुल गांधी और 25 सांसदों को 'घर में घुसकर गोली मारने' की धमकी, कोटा का आरोपी पुलिस हिरासत में; बीजेपी और करणी सेना ने झाड़ा पल्ला

Bahadur Singh Koli Sexist Remarks: राजस्थान में बीजेपी MLA बहादुर सिंह कोली की ‘छोरा-छोरी’ वाली टिप्पणी पर विवाद, बजट में दिए बयान पर भड़की कांग्रेस; VIDEO

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\