Video: भोपाल में BJP पार्षद की सरेआम महिलाओं ने की जमकर पिटाई, छेड़छाड़, अपशब्द और वसूली का लगाया आरोप, वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश के भोपाल में एक पार्षद को तीन महिलाओं ने सरेआम पीट दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस घटना में पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
- Read in
- English
Video: मध्यप्रदेश के भोपाल में एक पार्षद को तीन महिलाओं ने सरेआम पीट दिया. घटना वार्ड 48 की बताई जा रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस घटना में पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी महिलाओं ने बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा और उनके साथियों पर छेड़छाड़, अपशब्द और वसूली का आरोप लगाया है.
महिलाओं का कहना है की पार्षद वसूली का दबाव बना रहे थे. इस घटना के बाद पार्षद और महिलाएं दोनों चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहांपर पार्षद की शिकायत ली गई, लेकिन महिलाओं की शिकायत दर्ज नहीं की गई. जिसके कारण रात में महिलाओं ने पुलिस स्टेशन में भी जमकर हंगामा किया.इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया. ये भी पढ़े:Video: ‘मुझे एक लड़की पटानी है, बिल्कुल आपके जैसी’, हाथों में तख्ती लेकर बीच चौक में खड़े युवक की बेशर्मी, भोपाल का वीडियो हुआ वायरल
बीजेपी पार्षद की पिटाई
In Bhopal BJP Councilor from Ward No. 48 Arvind Verma assaulted by people after he allegedly molested a lady. The whole incident was recorded and viral on social media.@DrMohanYadav51 ji @MPPoliceDeptt @CollectorBhopal @bhopalcomm please look into this matter. pic.twitter.com/coZ0G4pKIb
— Ranveer Gupta🚩 (@ranveer_bjym88) September 29, 2024
इस मामले में पुलिस के मुताबिक़ मीणा परिवार की ओर से भी पार्षद के खिलाफ शिकायत की गई है. जिसमें आरोप लगाया गया है की पार्षद आरोपी परिवार से पैसे वसुलते थे. पुलिस का कहना है की आगे की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी.
वीडियो में आप देख सकते है की महिलाएं पार्षद के साथ मारपीट कर रही है और उनके साथ के युवक के साथ भी मारपीट की जा रही है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @ranveer_bjym88 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

