Upendra Singh Rawat Viral Video: बाराबंकी से BJP उम्मीदवार उपेंद्र सिंह रावत नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, वायरल वीडियो पर दी ये सफाई
बाराबंकी से सांसद उपेंद्र सिंह रावत पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया था. लेकिन रावत एक कथित अश्लील वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने फैसला लिया है कि निर्दोष साबित होने तक वे चुनाव नहीं लड़ेंगे.
Upendra Singh Rawat Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया था. लेकिन रावत एक कथित अश्लील वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे विपक्ष के निशाने पर आ गए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रावत ने फैसला लिया है कि वे जब तक वायरल वीडियो को लेकर निर्दोष साबित नहीं हो जाते हैं तक तब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. रावत ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लिखा, मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो DeepFake AI तकनीक द्वारा जेनरेटेड है जिसकी एफआईआर मैंने दर्ज करा दी है इसके संदर्भ में मैंने मा॰ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से निवेदन किया है कि इसकी जाँच करवायी जाये. जबतक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा. इसके साथ ही एक वीडियो जारी कर उपेंद्र सिंह रावत ने अपनी सफाई में कहा कि उनकी छबी को सिर्फ धूमिल करने को लेकर उनका एडिटेड वीडियो वायरल किया गया है.
Tweet:
मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो DeepFake AI तकनीक द्वारा जेनरेटेड है, जिसकी FIR मैंने दर्ज करा दी है,इसके संदर्भ में मैंने मा॰ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से निवेदन किया है कि इसकी जाँच करवायी जाये। जबतक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूँगा
— Upendra Singh Rawat (@upendrasinghMP) March 4, 2024
Video:
VIDEO | "An edited video of me is being made viral, this is done by those who themselves have been isolated and sidelined in politics; they could not tolerate the fact of me getting ticket again. The video has been created using Deepfake AI technology. My face has been… pic.twitter.com/p4bc7vPYZ5
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

