बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की मांग, CAA में मुस्लिम को भी किया जाए शामिल

नागरिकता संशोधित कानून में मुस्लिम लोगों को भी शामिल करने को लाकर बीजेपी की सहयोगी पार्टी अकाली दल ने मोदी सरकार से मांग की है

सुखबीर बादल (Photo Credits ANI)

चंडीगढ़: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) को विरोधी पार्टियों का विरोध झेलना पड़ रहा था. लेकिन पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी  शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) भी इस कानून के विरोध में उतर आई है. पार्टी की तरफ से मांग की गई है कि इस कानून में मुस्लिम लोगों को भी शामिल किया जाए. पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) ने  भारत के लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का हवाला देते हुए संशोधित कानून में मुस्लिम को शामिल किये जाने की मांग अपनी सहयोगी पार्टी बीजेपी से की है.

सुखबीर सिंह बादल ने भारत को एक धर्मनिरपेक्ष देश होने का हवाला देते हुए कहा कि इस देश में सभी धर्म के लोग एक समान हैं. इसलिए धर्म के आधार पर किसी को बाहर नहीं किया जाना चाहिए. बादल ने अपने धर्म गुरुओं का हवाला देते हुए कहा कि हमारे सिख गुरुओं ने अपने जीवन की कुर्बानी दूसरी आस्था के मानने वाले लोगों के लिए भी दी और हमारा धर्म ‘सरबत दा भला’ (सभी का कल्याण) की सीख देता है. इसलिए अपनी सहयोगी पार्टी से उनकी मांग है कि इस नागरिकता संशोधित कानून में मुस्लिम भाईयों को भी शामिल किया जाए. उन्हें इससे बाहर ना रखा जाए. यह भी पढ़े: देश में नागरिकता संशोधन कानून और NRC का विरोध, कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर

बता दें कि नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) में 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक आधार पर सताए जाने के कारण भारत आए हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन धर्मावलंबियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है. लेकिन इस बिल में मुसलमानों को शामिल नहीं किया गया है. जिन्हें शिरोमणि अकाली दल शामिल करने की मांग कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\