फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से बनाया संबंध, फोटो खींच किया ब्लैकमेल
एक युवक ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती बढ़ाई और उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. युवक ने अपने बारे में सारी जानकारी युवती को गलत बताई. यहां तक कि युवक ने अपना नाम तक गलत बताया...
बिलासपुर: एक युवक ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती बढ़ाई और उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. युवक ने अपने बारे में सारी जानकारी युवती को गलत बताई. यहां तक कि युवक ने अपना नाम तक गलत बताया, उसने खुद को रिटायर आर्मी कैप्टन बताया. दोनों की बातचीत फेसबुक के बाद फोन पर पहुंची.
अगस्त 2018 में दोनों की पहली मुलाकात हुई. युवक ने लड़की के सामने शादी का प्रपोजल रखा और उसके परिवार से मिलने की इच्छा जताई. अगस्त में युवक लड़की के परिवार से मिलने वाला था लेकिन किसी न किसी बहाने से टालता गया. उसने युवती को बिलासपुर के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया वहां उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया. ऐसा उसने कई बार किया और मोबाइल में युवती के पर्सनल फोटो भी खींच लिए.
कुछ दिन बाद युवक ने खुद अपनी सच्चाई युवती को बताई और अपना असली नाम भी बताया. जिसके बाद युवती ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर युवक के बारे में सारी जानकारी पता की. जिसके बाद उसे पता चला की वो अपराधी किस्म का इंसान है. सच्चाई जानने के बाद लड़की ने युवक से सारे रिश्ते खत्म कर लिए ये बात अपराधी को बर्दाश्त नहीं हुई वो लड़की से गाली गलौज करने लगा और उसकी फोटोज वायरल करने की धमकी देने लगा. पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2019 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

